एक पेड़ माँ के नाम के साथ साथ पिता के नाम भी लगाऐ जाने चाहिए - मा0 मंत्री संतोष कुमार सिंह

 एक पेड़ माँ के नाम के साथ साथ पिता के नाम भी लगाऐ जाने चाहिए - मा0 मंत्री संतोष कुमार सिंह



(रिपोर्ट - मदन मोहन / चंदौली)

दिनांक 13अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरुप हरीतिमा संवर्धन हेतु "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ" जन अभियान- 2024 अन्तर्गत मित्र वन की स्थापना इस वन प्रभाग अन्तर्गत चकिया रेंज के पीतपुर में   पड़ोसी राज्य बिहार के  मा० मंत्री श्रम संसाधन बिहार राज्य संतोष कुमार सिंह, विशिष्ट मुख्य अतिथि एवं मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिंह, मा० विधान परिषद सदस्य बिहार राज्य की उपस्थिति में की गई। उक्त कार्यक्रम में श्री कैलाश आचार्य, मा० विधायक, चकिया, श्री शिवतपस्या पासवान, पूर्व विधायक, चकिया, श्री राजेश बहेलिया, पूर्व विधायक, चकिया व बिहार राज्य के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव पश्चिमी क्षेत्र, उ०प्र०, कानपुर कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।



श्री सन्तोष कुमार सिंह, मा० मंत्री श्रम संसाधन बिहार राज्य द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होते हुए कहा गया कि इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाये जाने हेतु बिहार सरकार को सुझाव देंगे, ताकि बिहार राज्य में भी वृक्षारोपण कराते हुये हरीतिमा संवर्धन को कायम रखा जा सके। श्रीमती निवेदिता सिंह, मा० विधान परिषद सदस्य बिहार राज्य द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हरीतिमा संवर्धन हेतु किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुये ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण के प्रति जन जागरुकता आगे भी जारी रखे जाने हेतु कहा गया।



 श्री कैलाश आचार्य, मा० विधायक, चकिया द्वारा प्रदेश में वृक्षारोपण के साथ-साथ उसके समुचित सुरक्षा किये जाने हेतु पर्याप्त व्यवस्था किये जाने हेतु अपना सुझाव दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पीपल, बरगद, पाकड़, आम, नीम, ऑवला आदि प्रजाति के 200 पौधों का रोपण किया गया। उक्त के अतिरिक्त मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हरिशंकरी पौध का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक विधालय, चकिया एवं इकरा मॉडल स्कूल, चकिया के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव पश्चिमी क्षेत्र, उ०प्र०, कानपुर द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। 



उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री दिलीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर, वाराणसी एवं श्री सत्यपाल प्रसाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी, चकिया के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर, वाराणसी द्वारा आये हुये अतिथिगणों एवं गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका में परियोजना निदेशक चंदौली डीडीओ चंदौली सपना अवस्थी वन क्षेत्र अधिकारी जय मोहनी रेंज मकसूद हुसैन वन क्षेत्राधिकार मेजगाई रेंज प्रमोद कुमार सिंह वन क्षेत्राधिकार नौगढ़ संजय श्रीवास्तव योगेश सिंह चहनिया वन क्षेत्र अधिकारी नित्यानंद पांडे  रीषू चौबे, शिवपाल, राजकुमार सोनकर ,आदित्य सिंह ,प्रसिद्ध नारायण ,वीरेंद्र पांडे, जय गुरुदेव सहित तमाम कर्मचारी प्रधान गण व ग्रामीण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ