नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी में धूमधाम से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा में स्थित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर संस्था के द्वारा संचालित छांव एकेडमी में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आपको बताते चलें कि छांव एकेडमी में छोटे छोटे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छांव एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान छांव एकेडमी की अध्यापिका सुप्रिया मौर्या को उनके कर्मठता पूर्वक कार्य के लिए उन्हें "सावित्रीबाई फुले सम्मान 2024" से नवाजा गया। इस दौरान बच्चों को भी शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा मौर्या के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा घोरावल के यशस्वी विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश सिंह कुशवाहा तथा राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक उमेशचंद्र मौर्य उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मंजू चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अतुल कुमार मौर्य, प्रदेश सचिव बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सिद्धांत वर्धन, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ महेंद्र प्रताप सिंह सहित जिला कार्यकारिणी से सीमा मौर्या, रविन्द्र कुमार मौर्य, लाल बिहारी मौर्य, उपेन्द्र यादव, अरविंद कुशवाहा, लवकुश मौर्य, लालजी मौर्य, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, यशवन्त चौहान, कमल मौर्य, देवनारायण सिंह, आलोक मौर्य, रामदुलारे मौर्य, राजेन्द्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ