उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर आलोक कुमार ने क्षेत्राधिकारी मुगलसराय के साथ बाल श्रम उल्लंघन के खिलाफ चलाया अभियान

 उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर आलोक कुमार ने क्षेत्राधिकारी मुगलसराय के साथ बाल श्रम उल्लंघन के खिलाफ चलाया अभियान



मदन मोहन  पीडीडीयू नगर  चंदौली



 आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को उप जिलाधिकारी पं दीनदयाल उपाध्याय नगर आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी मुगलसराय आशुतोष के नेतृत्व में बाल श्रम उल्लंघन के खिलाफ जनपद में अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में  बाल श्रम प्रतिसिद्ध एवं विनियमन अधिनियम 1986 एवं संशोधन अधिनियम 2016 के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली में बाल श्रम अभियान के तहत 6 प्रतिष्ठानों पर अधिनियम अंतर्गत बाल श्रम उल्लंघन पाए जाने हेतु निरीक्षण किया गया। जिसमें 02 बाल श्रमिक एवं 06 किशोर श्रमिक चिन्हित किए गए ।अभियान दल में पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एनजीओ के सदस्य  जुनैद खान, सौरभ सिंह व श्रम प्रवर्तन अधिकारी सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ