दिवाली के पूर्व बच्चों ने किया रंगोली प्रदर्शन।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत सुखराम सिंह मॉर्डन पब्लिक स्कूल मधुपुर सोनभद्र में सोमवार को दिवाली व दीपदान के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पलक मौर्या, अंकिता, साल्वी, प्रानशी, स्वीता, नीतू , श्रद्धा, दीपा, सुमेधा, स्नेहा इत्यादि छात्राओं ने राम सीता, महात्मा गौतम बुद्ध, टाटा रतन, राधा कृष्ण, स्वर की देवी सरस्वती, राम मंदिर, स्वच्छ भारत, लड़ाकू विमान, मोर, आदि का रंगोली बनाकर प्रतिभाग किया।
रंगोली बनाने का मुख्य उद्देश्य रतन टाटा को याद करना था। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से देश के मशहूर उद्योगपति और देश के कोहिनूर रतन जहागीर भाई टाटा को याद किया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं के रचनात्मक विकास के साथ- साथ उनमें छिपी प्रतिभाओं को भी निखारा।
इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं की क्रियाशिलता तथा एकाग्रता एवं मीलकर कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली व हाथ से बनी दीया की सभी ने प्रशंसा की जिसमें टैगोर हाउस, दयानंद हाउस, महात्मा हाउस व विवेकानंद हाउस तीन ग्रुप में रंगोली प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
जिसमें कक्षा 3 से 10 वी तक के बच्चों ने रंगोली बनाई। सभी ग्रुप के बच्चों ने उत्तम रंगोली बनाकर सबका मनमोह लिया। स्कूल के प्रबंधक शिवपूजन सिंह मौर्य ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही दीवाली की बधाई दी।
इस दौरान निरीक्षक के रूप में अजय कुमार मौर्य (प्रवक्ता नवोदय विद्यालय) व सिद्धान्त वर्धन (अखंड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता व मोस्ट इंग्लिश स्पीकर) प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह, उप प्रिंसिपल अखिलेश कुमार मौर्य, सहित, विद्यालय के अध्यापक आलोक रंजन सिंह, अनिता प्रजापति, आलोक रंजन, धीरज मौर्य, राजबहादुर सिंह, संजय यादव, सुधा मौर्या, अनिल सिंह, प्रकाश पठारी, सच्चिदानंद, प्रिया मौर्या, प्रियंका सिंह, प्रिया कुमारी, जीतू सिंह चौहान, रश्मिकांत वर्मा, कविता मौर्या, सरोज मौर्या, सपना विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, नीलू पाल, पूजा तिवारी, मुस्कान केशरी, मोहिनी केशरी, आनंद कुमार मौर्य, सुमित्रा सहित पत्रकार जितेन्द्र कुमार मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, पत्रकार विशाल सिंह, पत्रकार अनिल कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवपूजन सिंह द्वारा निरीक्षक व पत्रकार बंधुओं को अंगवस्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुखराम सिंह मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ