छांव एकेडमी में बच्चों ने किया रंगोली प्रदर्शन।

 छांव एकेडमी में बच्चों ने किया रंगोली प्रदर्शन। 



खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा में स्थित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी में बच्चों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर किया रंगोली प्रदर्शन। 



इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए रंगोली प्रदर्शन में बेहतरीन कार्य किए। इस दौरान छांव एकेडमी की शिक्षिका सुप्रिया मौर्या, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बृजेश कुमार सिंह, जिला उपसचिव रविन्द्र कुमार मौर्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ