व्यापार मंडल सैयद राजा के अध्यक्ष भगवान दास कसौधन जी के निधन पर व्यापार मंडल तिवारीपुर के व्यापारी गणों ने मोमबत्ती जलाकर मनाया शोक।

 व्यापार मंडल सैयद राजा के अध्यक्ष भगवान दास कसौधन जी के निधन पर व्यापार मंडल तिवारीपुर  के व्यापारी गणों ने मोमबत्ती जलाकर मनाया शोक। 



मदन मोहन नौगढ़ चंदौली




*तुमको ना भूल पाएंगे यादो मे आप याद आयेगे:-*



    हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिये व्यापारी हितो के लिये सदा खड़ा रहने वाले मिलनसार स्वभाव के धनी *व्यापार मण्डल सैयदराजा के अध्यक्ष भगवान दास कसौधन जी*  का दिनाँक 03 अक्टूबर 2024 को आकास्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर  नौगढ़ क्षेत्र के तिवारीपुर व्यापार मंडल के द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया जिसमें तिवारीपुर के प्राय सभी व्यापारी बंधुओ के साथ उनकी यादगार में मोमबत्ती जलाकर बाजार में शोक सभा मनाई गई इस सभा में जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए शोका कुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर उनके पुत्र एवं परिवार के इस दुख की  घड़ी मे पूरा व्यापार मण्डल हमेशा साथ खड़ा है। तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए भगवान दास जी के व्यापारियों के प्रति अपार श्रद्धा भाव संगठन में त्याग की भावना रखने वाले हृदय सम्राट को अंतिम नमन किया उन्होंने कहा कि वह हमारे बीच नहीं है पर उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेगी हमारा व्यापार मंडल हमेशा उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित रहेगा। 

शोक प्रकट करने वालो मे प्रमुख रूप से- जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ,तिवारीपुर मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद्र केसरी, किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, तिवारीपुर व्यापार मंडल के महामंत्री लाल साहब यादव, तिवारीपुर व्यापार मंडल के महासचिव अमजद अली ,व्यापार मंडल तिवारीपुर मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार व मीडिया प्रभारी मदन मोहन, युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश राव ,राजू, शुक्ला बनवासी, सुहेल खान, मेराज खान, सहित दर्जनो की संख्या में व्यापारीगण  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ