बिंदास फगुआ महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व।

 बिंदास फगुआ महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व। 





सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा में बिंदास फगुआ महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। आपको बताते चलें कि सन् 2010 से बिंदास फगुआ महोत्सव मनाया जाता आ रहा है। 




जिसका मुख्य रूप से आयोजन अरविंद कुमार सिंह , एडवोकेट अजय कुमार मौर्य, अरविंद कुशवाहा , मदनलाल, आलोक वर्मा, अमरेश कुमार मौर्य, रवि मौर्य, एडवोकेट महेंद्र बहादुर मौर्य, ई.वी. मोटर्स के मैनेजर विरेन्द्र कुमार मौर्य, सोनभद्र ब्यूटी नेचर के चीफ अनिल कुशवाहा तथा उनके अन्य साथी के द्वारा किया गया। 



वहीं कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान कमलेश सिंह कुशवाहा तथा अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के मण्डल प्रभारी दिनेश कुमार जी के द्वारा किया गया। 



इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रामकेश पनिका, सुखराम सिंह मार्डन पब्लिक स्कूल मधुपुर के डायरेक्टर शिवपूजन सिंह, युवा समाजसेवी विकास विश्वकर्मा, विजय सोनकर अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजकमल सिंह , राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत वर्धन जी , जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार मौर्य, जिला उपसचिव गोविंद कुमार मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, समानता की एक पहल के मनोज कुमार मौर्य, संजय बागी, वरिष्ठ समाजसेवी व समाज कल्याण विभाग चंदौली से बड़े बाबू प्रदीप कुमार मौर्य उपस्थित रहे।



 वहीं गायक की कड़ी में सुरेन्द्र बहादुर सिंह, लालजी मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, संजय बागी जी, बाबूलाल केशरी, राजेन्द्र पटेल जी, जुगल किशोर जी, रामसिंह जी, मुन्ना लाल भारती जी, निशा यादव जी, खुशबू राव माही, उषा रानी जी, विमलेश यादव जी, रामदुलार मौर्य, रामनारायन प्रजापति, शिवपूजन सिंह जी, दर्शन गांधी जी ने अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी स्रोताओं का दिल जीत लिए। 





इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। हालांकि लोहरा गांव के ही तीन लोगों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु की सूचना मिलने पर समस्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यक्रम को बंद कर दिया गया क्योंकि इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ