विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बाधित होने से जल संकट गहराया। अंधेरे में दर्जनों गांव।
(रिपोर्ट - नीरज कुमार निर्भीक)
सोनभद्र। जनपद के सुकृत पावरहाउस उपकेंद्र 33/11 अन्तर्गत विगत 27 जून 2025 की रात्रि 10:19 बजे से ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बाधित है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पसहीं ट्रांसमिशन से सुकृत पावरहाउस का 33 केवी आउटगोइंग केबल जल गया है, जिसके कारण लगभग बीस घण्टे से विद्युत पूर्णतया बाधित है। मिली जानकारी के मुताबिक कार्य लगातार चल रहा है लेकिन अभी खबर लगने तक सप्लाई नहीं चालू हो पाया था। आपको बताते चलें कि लगभग बीस घण्टे से विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बाधित होने से क्षेत्र में जलसंकट गहरा गया है साथ ही में लगभग दर्जनों गांवों में अंधेरे छाया हुआ है, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक अभी यह निश्चित नहीं हो पाया था कि कब तक विद्युत आपूर्ति बहाल होगा। लेकिन वहीं क्षेत्रीय लोगों ने उच्च अधिकारीयों से मांग किया है जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किया जाए।
0 टिप्पणियाँ