गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल मधुपुर में पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन ।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल मे टॉपर छात्र छात्राओं ,राखी कंपटीशन ,रंगोली कंपटीशन, रेस , स्लो साइकिल रेस, चेयर रेस कंपटीशन, कबड्डी ,ऐसे राइटिंग आदि मे कूल 261 पुरस्कार वितरण किए गए।
इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह 2025 -26 के अध्यक्ष श्री विजय मौर्य पूर्व मंत्री उच्च सदन श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मुख्य अतिथि श्री मनोज कुशवाहा समाज सेवी, श्रीमती पूजा राय प्रधानाचार्य श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, श्रीमती उषा देवी जिला पंचायत सदस्य मधुपुर ,श्री अजीत कुमार प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मधुपुर, श्री कृष्ण देव सिंह समाज सेवी मधुपुर ,श्री विनोद कुमार मौर्य मैनेजिंग डायरेक्टर V केयर हॉस्पिटल रावटसगज, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत वर्धन सिंह, मंडल प्रभारी दिनेश कुमार जी, RS64 न्यूज के राकेश भारती जी, गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री राजदेव मौर्य, प्रधानाचार्य श्री बृज बिहारी लाल , और विद्यालय के अध्यापक गण श्री बेचू राम, श्री नरेंद्र सिंह, श्री धीरेंद्र सिंह, श्री दीपक मौर्य, अमित चौरसिया, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री अश्विन मौर्य, श्रीमती रीता देवी, श्रीमती मीरा , वेदिका केसरी, ज्योति कुमारी, राखी पटेल, अंतिमा यादव, नीतू गुप्ता, रौनक यादव, ज्योति कुमारी ,उजाला सिंह पूनम मोर्या, प्रीति मोर्य ,काजल मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ