पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा बैठक हुई संपन्न ।

 पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा बैठक हुई संपन्न ।



 (रिपोर्ट-  मदन मोहन/चंदौली) 




 व्यापारी सुरक्षा बैठक पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपाधीक्षक द्वय देवेन्द्र कुमार एवं रघुराज* की उपस्थिती में हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि* ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की सरकार और प्रशासन में बैठे लोग व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है आगे कहा कि आगामी होली के त्योहार एवं ईद को देखते हुये जिले के सभी बाजारों में खरीदारी काफी मात्रा में की जाती है जिससे बाजारों में भीड़ की स्थिति बनी रहती है जिसको देखते हुये पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय और यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाय जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो साथ ही जिले भर के कई बाजारों से आये हुये अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारीयो को अवगत कराया जिसपर *पुलिस उपाधीक्षक* महोदय ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया।

 बैठक में प्रमुख रूप से - अशोक केशरी,राकेश मोदनवाल,महमूद आलम,भानु यादव,गुरदीप सिंह, उदय गुप्ता,अभिमन्यु प्रजापति,गुलाब केशरी,रामजियावन सिंग एडवोकेट,गणेश बाबा,लालसाहब,कुन्दन चौहान,सतीश सेठ आका,धनन्जय रस्तोगी,शंकर गुप्ता,अरविंद वर्मा,अशोक मौर्य,विष्णु जायसवाल,आफताब इदरीसी,अंकित जायसवाल,चंद्रशेखर प्रजापति, सलमान खान,मोहित केशरी,अमन अली,चंद्रशेखर सिंह,गुलाम गौस,सुशील शर्मा,संदीप केशरी,*, सहित काफी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ