होली और रमजान के दृष्टिगत प्रशासन ने की फीस कमेटी की बैठक

 आगामी होली और रमजान पर्व के मद्देनजर  प्रशासन व व्यापारियों के साथ  सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।



 (रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)



आगामी त्योहारों—होली और पवित्र रमजान माह—को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को थाना चकरघट्टा अंतर्गत तिवारीपुर मार्केट में  थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और चौकी प्रभारी मझगवां देवेंद्र बहादुर सिंह के अध्यक्षता में व्यापारियों और संभ्रांत दोनों संप्रदाय के लोगों के साथ सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस विभाग व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु के उपस्थिति में प्रमुख सुरक्षा उपाय और निर्णय: लिया गया।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए  प्रशासन द्वारा बताया गया कि थाना अंतर्गत 107 स्थान पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है इसके लिए हमारी पुलिस बल भ्रमणशील रहेगी । इसके लिए आप सभी व्यापारी बंधुओ से अपेक्षा रहेगी की पर्व को पर्व की भांति शांति व सौहार्द के साथ मनाने में सहयोग प्रदान करें। यदि : होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, जबरन रंग डालने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी  रामजियावान सिंह एडवोकेट ने सभी धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले  व्यक्ति को समझने तथा समन्वय बनाने के लिए हम सब की जिम्मेदारी है ताकि किसी भी प्रकार से त्योहारों में अशांति ना हो । जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी ने संबोधन के दौरान बताया कि  "होली के रंग और रमजान की इबादत, दोनों ही हमारे समाज की एकता के प्रतीक हैं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हम सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।"त्यौहार में किसी भी अराजकता को बढ़ावा ना देते हुए हमें सामंजस बनाना पड़ेगा। 

व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ने सभी की बातों को समझते हुए बताया कि हमें यह समझना चाहिए कि दोनों त्यौहार हमारा ही है। यहां भाई चार इतना चरम सीमा पर है की एक दूसरे के त्योहारों में बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है आज तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है, और ना ही मतभेद दिखा है। हम आशा और विश्वास करते हैं कि होली और रमजान जैसे पवित्र त्योहार में किसी भी प्रकार की कमियां नहीं होगी शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाया जाएगा। यदि बच्चों से कोई भूल क्यों अथवा उड़नता होती है तो उसे समझा बूझकर सामंजस्य स्थापित करना हम सब की जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में थाना अध्यक्ष ने विशेष आग्रह करते हुए बताया कि  त्योहार को किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना ना घटे या हमारी अपील है माहौल को खराब करने वाले लोगों के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं रहेगा । कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर ग्राम प्रधान बरहक अली गुलाब चंद्र केसरी नगर अध्यक्ष, महामंत्री लाल साहब यादव, पूर्व प्रधान शमशाद आलम, सचिन अमजद अली, गणेश बाबा , मीर हमजा, किसान यूनियन के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ