मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

 मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। 



(रिपोर्ट - दीनदयाल मौर्य/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी से लगे वन क्षेत्र के चोराटूडांड में घर की पोताई के लिए मिट्टी लेने गई 5 महिलाएं टीले के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंच गई और युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, और इस घटनाक्रम में दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहीं तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गंभीरता को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सुबह कुछ लोग मिट्टी निकालने के लिए एक गहरी सुरंग में गए थे। खोदाई के दौरान अचानक सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे पांचों महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई। मौके पर मौजूद देवसिया उस समय बाहर थी जिसका पैर मलबे में दबा था, उसी ने सभी को पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया था। घंटों तक राहत व बचाव कार्य जारी रहा। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की गई। लेकिन इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुरंग का उपयोग लंबे समय से मिट्टी निकालने के लिए किया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ