नौगढ़ सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न।
(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)
आज दिनांक 09 मार्च 2026 को जनपद चंदौली. के विकास खंड नौगढ़.ब्लाक . के सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्ग दर्शन में समस्त ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड मेंबर तथा पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 06.03.2026 से 17.03. 2026 तक पंचायत विकास योजना पर किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ , खंड विकास अधिकारी, विकास सिंह .,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) उपेंद्र साहनी, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।
खंड विकास अधिकारी.. विकास सिंह ने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना,के संबंध में जानकारी दी जा रही है ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय, वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जाय ।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक , उषा शर्मा एवं रामकुमार... के द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।



0 टिप्पणियाँ