सवर्ण समाज के लोगों ने सरदार सेना के मुखिया एवं कार्यकर्ताओं के विरोध में अदालहाट थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
(रिपोर्ट - डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी/अदलहाट/मिर्जापुर)
अदलहाट/चुनार। मिर्जापुर जिले के चुनार विधानसभा क्षेत्र के सवर्ण समाज के लोगों ने थाना प्रभारी अदलहाट अजय सेठ को सौंपा ज्ञापन। बताते चलें की सवर्ण समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि बीते शनिवार के दिन सरदार सेना के मुखिया डा0 आर0. एस0 पटेल एवं सरदार सेना के कार्यकर्ता गढ़ रामपुर अगरसंड गांव पहुंचे थे जहां सैकड़ों की तादात में गाड़ी एवं हजारों कार्यकर्ता हुटर बजाते काफिला बनाकर पहुंचे। रामपुर गांव में सवर्ण समाज के लोगों को भद्दी भद्दी गलियां एवं कालर खींच कर घर से निकाल लाने की धमकी देते हुए ब्राह्मण ठाकुर मुर्दाबाद का नारा लगाये।
इसी बात का विरोध जताते हुए सवर्ण समाज के लोगों ने रविवार को अदलहाट थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अजय सेठ को ज्ञापन सौपा स्वर्ण समाज की अगुवाई करते हुए आशीष द्विवेदी एवं गौरी शंकर सिंह ने कहा कि सरदार सेना कार्यकर्ता किसके इजाजत से रामपुर गांव में हजारों की संख्या में पहुंचकर जातिगत गाली एवं अन्य समाज के लोगों को भड़काने और माहौल बिगड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे निंदनीय कार्य के लिए आर. एस पटेल एवं सरदार सेना के कार्यकर्ताओं का निंदा करता हूं। थाने पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने अजय सेठ को ज्ञापन दिया और आर् एस पटेल एवं सरदार सेना के कार्यकर्त्ता पर जांच कर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान गौरी शंकर सिंह, आशीष द्विवेदी, अमित कुमार पांडे, राजकुमार पांडे, आशीष मिश्रा, गंगेश्वर प्रसाद द्विवेदी, विकास कुमार पांडे आदि सवर्ण समाज के साथी मौजूद थे।





0 टिप्पणियाँ