नौगढ़ में गुंजा स्कूल चलो का नारा ,"स्कूल चलो अभियान "के तहत छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों संग निकाली रैली
(रिपोर्ट - मदन मोहन नौगढ़/चंदौली )
नौगढ़ में गूंजा स्कूल चलो नारा, स्कूल चलो अभियान - रैली को आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी लालमनी कन्नौजिया व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह के द्वारा रामनाथ चौबे हाई स्कूल मझगवां से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया गया, अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया यह अभियान कंपोजिट विद्यालय मझगावां के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर लोगों , अभिभावको कोजागरूक किया।छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों संग रैली कंपोजिट विद्यालय मझगांवा से गांवों , बस्तियों से होते हुए पुलिस चौकी का चक्कर लगाते हुए विद्यालय में पहुंचे जिसमें अध्यापकों ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि नया सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है जिसमें आप लोग अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें जिसमें कापी किताब, ड्रेस, जूता, मोजा, सभी निशुल्क छात्र-छात्राओं में उपलब्ध कराया जाता है रैली में बच्चों ने नारे लगाए आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे मम्मी पापा करो ऐडमिशन ,जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हुआ है जिसमें सभी अभिभावक अपने बच्चों को अवश्य विद्यालय भेजें विद्यालय में कापी किताब, जूता ,मोजा एवं निशुल्क भोजन दिया जाता है बच्चे जब आगे पढ़ेंगे तभी देश का भविष्य बनेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर कोल ,अजय प्रताप यादव ,प्रधानाध्यापक महेंद्र देव पांडे, सहायक अध्यापक अजय कुमार, अशोक, श्रीकांत, अशोक कुमार यादव,,राजीव कुमार , विवेक सिंह , ARP अशोक, संजीव कुमार, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता, , कमलाकांत सरोज,लक्ष्मीकांत सिंह,दिग्विजय तिवारी,ओमप्रकाश,जितेंद्र प्रताप,विवेक सोमवंशी, संजय,सादिक,आनंद, श्रीकांत,संजीव कुमार,अजय कन्नौजिया एवं अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ