श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज फिर टाप-टेन की लिस्ट में।

श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज फिर टाप-टेन की लिस्ट में। 



(रिपोर्ट - अवनीश कुमार मोदनवाल/मधुपर/सोनभद्र)


सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज एक बार फिर टाप-टेन की लिस्ट में अपना जगह बनाया है। आपको बताते चलें कि विगत कई वर्षों से इस कालेज के बच्चे पूरे जनपद सोनभद्र में कालेज का नाम रौशन करते हैं। इस वर्ष की यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में  अभिमन्यु मौर्य पुत्र रामेश्वर व शकुंतला देवी (उम्र लगभग 16 वर्ष) निवासी नागनार हरैया ने 94 प्रतिशत नंबर हासिल कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किए हैं। इनके पिता एक किसान हैं तथा माता गृहणी। वहीं अमृता वर्मा सुपुत्री सुनील कुमार वर्मा व प्रतिमा सिंह (उम्र लगभग 16 वर्ष) ने 92.3 प्रतिशत नंबर हासिल कर जिले के टाप-टेन की लिस्ट में अपना जगह बनाई हैं। इनके पिता एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं तथा माता गृहणी हैं। इन्होंने गोल्डेन कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग क्लास लिया। कालेज की इस सफलता के बाद श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज की प्रधानाचार्या पूजा राय ने अपनी टीम के साथ बच्चों के घर पहुंचकर बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन कीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं। श्रीमती राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं कि आप लोग और भी मेहनत करें और जो भी सहयोग चाहिए उसके लिए समस्त कालेज परिवार आपके साथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ