शिक्षामित्र सम्मान समारोह में क्या कुछ हुआ, देखें पूरी खबर

 मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्र सम्मान समारोह।  



सोनभद्र: जनपद मुख्यालय पर मानदेय बढ़ोतरी को लेकर शिक्षामित्र सम्मान समारोह रखा गया। मानदेय बढ़ोतरी से शिक्षामित्रों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मानदेय बढ़ोतरी पर चेक वितरण किया गया। सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह’ में शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और उपस्थित शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।



इस अवसर पर मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में शिक्षामित्रों को चेक वितरित किए गए, जिससे उनके बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



कार्यक्रम में जिला अधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड तथा जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में सरकार की ओर से शिक्षामित्रों के हित में उठाए गए कदमों की चर्चा की गई और भविष्य में भी उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ