सोनभद्र पुलिस को ये लगा हाथ? खूब हो रही सराहना !

सोनभद्र पुलिस को ये लगा हाथ? खूब हो रही सराहना ! 



चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, कार, नकदी व मोबाइल फोन बरामद-



पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।



दिनांक 15.05.2026 को प्रातः लगभग 03:15 बजे करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही एक डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ9293 को रोककर चेक किया गया। वाहन से 06 बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ* के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 176/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



*अभियोग का विवरण –*

1. मु0अ0सं0- 176/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

1. प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, पो0 सेमरी चक पिहानी, थाना एकौना, जनपद श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 28 वर्ष।


*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान –*

दिनांक 15.05.2026, समय प्रातः 03:15 बजे, करगरा मोड़ से लगभग 10 मीटर आगे करगरा की तरफ, बहदग्राम मारकुण्डी क्षेत्र, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।


*बरामदगी का विवरण –*

1. 06 बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा।

2. वाहन टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ9293।

3. 2740 रुपये नकद।

4. 01 अदद मोबाइल फोन।



*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*

1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

3. हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 चालक वीरेन्द्र कुमार सरोज। 

5. का0 मन्टू कुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ