शिक्षक दिवस पर नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी के बच्चों में कॉपी-पेंसिल का वितरण।

 शिक्षक दिवस पर नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी के बच्चों में कॉपी-पेंसिल का वितरण। 




अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में समाजसेवी मनोज पटेल ने बच्चों को किया प्रोत्साहित। 




(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



सोनभद्र। अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी 2 में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मनोज पटेल ने बच्चों के बीच कॉपी एवं पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया।



कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। समाजसेवी मनोज पटेल ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।




उन्होंने छांव एकेडमी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था लगातार समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। छांव एकेडमी के माध्यम से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।





शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। आपको बताते चलें कि अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्तमान समय में कुल चार नि:शुल्क कोचिंग सेंटर अलग-अलग जगहों पर छांव एकेडमी के नाम से संचालित किए जाते हैं। जिसमें समय- समय से नि:शुल्क पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम आज शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों में नि:शुल्क पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी 2 (लोहरा पम्पवा बस्ती सावित्रीबाई फुले भवन सोनभद्र) के शिक्षक पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, मां सरस्वती शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर कन्हैयालाल सिंह, समाजसेवी मनोज पटेल, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी, पत्रकार राकेश भारती, अंजू मौर्या सहित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ