भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 2 सितंबर को रहेंगे बंद

 भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 2 सितंबर को रहेंगे बंद। 



सोनभद्र। जनपद में भारी बारिश एवं अत्यधिक जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य 2 सितंबर को बंद रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक घर से ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य भी यथावत चलता रहेगा। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

भारी बारिश और जलजमाव को देखते हुए प्रशासन के इस निर्णय से कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 2 सितंबर को विद्यालय नहीं जाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ