सोनभद्र में 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद।
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
लगातार बारिश और आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया अवकाश आदेश
सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी बोर्डों के राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों तथा परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी सोनभद्र से प्राप्त निर्देशों के क्रम में लिया गया है। लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
हालांकि, आदेश के अनुसार विद्यालयों में अवकाश रहेगा, लेकिन संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सोनभद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जनपद के समस्त सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों को आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।



0 टिप्पणियाँ