चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की मनाई गई जयंती।


 चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की मनाई गई जयंती। 


पूरी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां रावर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन में चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक की जयंती उल्लास पूर्वक  मनाई गई।  कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।  अध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने सम्राट अशोक के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सचिव डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा सम्राट अशोक के शासनकाल में शिक्षा स्वास्थ्य व प्रजा को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी,  जिसका प्रमाण विश्व के कोने कोने में शिला लेखों में लिखा हुआ मिलता है।  सम्राट के प्रजा प्रेम के कारण ही राज्य का विस्तार तथा लम्बे समय तक शासन किया ऐसा पंकज कुशवाहा  द्वारा बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में डा० दिनेश सिंह, एडवोकेट रविकांत कुशवाहा, डॉ ओम प्रकाश, शिवनाथ मेहता, शशिकांत वर्मा, डा० विनोद कुमार मौर्य , रवि प्रकाश मौर्य, विनोद कुमार सिंह , धर्मपाल, देवनाथ मौर्य, परमानंद मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, प्रदीप कुशवाहा उपस्थित रहे और सभी ने  अपने अपने विचार व्यक्त किये।  कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ दिनेश ने किया।