दु:खद! खड़ी फसल में आग लगने से लगभग अट्ठारह बीघा उड़द और लगभग दर्जनों बीघा गेहूं व एक ट्रैक्टर जलकर हुए खाक।


 

दु:खद! खड़ी फसल में आग लगने से लगभग अट्ठारह बीघा उड़द और लगभग दर्जनों बीघा गेहूं व एक ट्रैक्टर जलकर हुए खाक। 

पूरी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां जनपद के ग्राम सभा नरैना (पोस्ट ओईनी मिश्र बड़हर सोनभद्र) में अज्ञात कारणों से खड़ी फसल में आग लग गई। जिसमें कई बीघे गेहूं और उड़द की फसल सहित खलिहान में रखा पुआल व खड़ी ट्रैक्टर जलकर राख हो गई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक वही 18 बीघा उड़द जलकर राख हो गई। जिसमें जीतन सिंह  का 10बीघा गेहूं। राकेश सिंह 6 बीघा उरद और 10 हस्ती पाइप। 

श्रीनिवास 6 बीघा उरद और 10 हस्ती पाइप। गुलाब सिंह 6 बीघा उरद और 10 हस्ती पाइप 

रब्बू  नाम के व्यक्ति की ट्रैक्टर जलकर राख हो गई। 

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर लगने तक अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। हालांकि मौके पर अग्नि शमन की पहुंच चुकी थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ