सपा के राष्ट्रीय सचिव बने रावर्ट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा।

 सपा के राष्ट्रीय सचिव बने रावर्ट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा। 



उत्तर प्रदेश के सियासी घमासान के बीच सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कुछ अहम फैसले लिया है। जिसमें



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को सपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। सपा का ये पैंतरा कहीं ना कहीं यूपी के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबसे पहले वर्ष 2012 में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रत्याशी के ऊपर भरोसा जताते हुए अविनाश कुशवाहा को टिकट दिया था, जिसपर विजय हासिल कर अविनाश कुशवाहा विधायक चुने गए। उसके बाद विधायक के साथ ही सोनभद्र जिले का जिलाध्यक्ष भी बना दिया गया। अपने कुशल नेतृत्व एवं व्यवहार की वजह से अखिलेश यादव के करीबी बन गए। इसी का नतीजा रहा कि इन्हें सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया गया। अबकी बार 17 जुलाई 2024 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा का कद बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। जिससे एक तरफ पार्टी में हर्ष व्याप्त है तो वहीं दूसरी ओर दूसरी पार्टियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समर्थकों में एक बड़ी खुशी की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ