पुलिस को बड़ी सफलता ! वध के लिए ले जा रहे हैं गौवंश सहित 6 गौ-तस्कर गिरफ्तार।

नौगढ़ पुलिस द्वारा नरकटी जंगल से 12 राशि गोवंश को पैदल हांककर वध हेतु बिहार ले जाते समय किया गया बरामद व 06 नफर गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार 

  पूरी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली से है जहां एक तरफ जनपद के नौगढ़ थाना अंतर्गत जंगल के रास्ते वध के लिए ले जा रहे गौवंशों को मुक्त किया गया तो वहीं दूसरी तरफ इस आपरेशन में कुल 6 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया।           


  

      पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार यादव व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौगढ़ श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्वेक्षण /निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री कृपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना नौगढ़ पर गठित टीम के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 19.08.2024 को थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम के द्वारा नरकटी जंगल से समय 20.15 बजे 12 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय 06 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 03 अभियुक्त जंगल ,झाडी व अन्धरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। कुल 12 राशि गोवंश में बरामद किया गया। बरामद 12 राशि गोवंश व गिरफ्तार 06 नफर अभियुक्तगण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ अभियुक्तगण.... गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो बताये कि हमलोग का एक सुसंगठित गिरोह है हम सभी लोग जनपद सोनभद्र के थाना रावर्टगंज व जनपद मिर्जापुर कके थाना अहरौरा व चुनार के आस पास ग्रामीण क्षेत्रो से गोवंशो को सस्ते दामो पर खरीद कर जंगल के रास्ते पैदल हांककर नरकटी जंगल गहिला बाबा के रास्ते लौवरी कला होते हुए बिहार प्रान्त ले जाकर ऊचे दामो पर बेच देते है और जो लाभ होता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते है। यह कार्य हमलोग अपना व अपने परिवार के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये करते है। 

पजीकृंत अपराधिक इतिहास – 

 1.मु0अ0सं0 79/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 थाना नौगढ,चन्दौली

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण 

1. सुकालू मुसहर पुत्र स्व0 कैलाश मुसहर नि0 ग्राम मधुपुर मुसहर बस्ती थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष 

2. महेन्द्र राम पुत्र रामजीयावन नि0 ग्राम लोहरा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनबद्र उम्र 28 वर्ष 

3. गुड्डू राम पुत्र मिठाई राम नि0 ग्राम लोहरा थाना रावर्ट्संगज जनपद सोनभद्र उम्र 36 वर्ष

 4. राजकुमार कुमार कोल उर्फ बल्ला कोल पुत्र नन्दलाल कोल नि0 मधुपुर कोल बस्ती बजार के पास थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 26 वर्ष 

 5. समुन्दर मुसहर पुत्र पखड़ी बनवासी नि0 ग्राम लोहरा गुलरहवा थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष

 6. लल्लू बनवासी पुत्र प्रभु बनवासी नि0 ग्राम लोहरा गुलरहवा थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष 

बरामदगी –  

12 ऱाशि गोवंश 

बरामदगी/ गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण -

थानाध्यक्ष श्री कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली 

उ0नि0 श्री अनन्त कुमार भार्गव थाना नौगढ जनपद चन्दौली

हे0का0 भृगुनाथ यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली 

हे0का0 आनन्द कुमार शुक्ला थाना नौगढ जनपद चन्दौली 

 का0 विशाल यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली

का0 संदीप यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली

का0 सूरज कुमार थाना नौगढ जनपद चन्दौली

का0 फारूख थाना नौगढ जनपद चन्दौली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ