कम्पोजिट विद्यालय (लोहरा पम्पवा) में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह।
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय (लोहरा पम्पवा बस्ती) में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान से किया गया। इस बार के स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण ग्राम प्रधान लोहरा मीना देवी चौहान जी द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन बच्चों में राष्ट्रीय मिठाई जलेबी बांटकर किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार जी, सहायक शिक्षक गणों में प्रियमबदा सिंह, शशिकला, मोहरमती देवी, मनिष सिंह, तथा अभिषेक कुमार मौर्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गणों की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ