चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। 



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर से बाइक चोरी होने के संदर्भ में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई आई सामने। दिनांक 27.01.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत सुकृत पुलिस टीम द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगा था जिससे तत्काल ही पुलिस द्वारा चिन्हित स्थान पर छापा मारकर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरी गाड़ी नंबर UP64AW4480 हैं, जिसमें लगे जीपीएस ट्रैकर के द्वारा पुलिस चोरों तक पहुंच गई।  पुलिस के द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। 


 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—

1. रोहित कुमार पुत्र रमेश कुमार यादव, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष।

2. संजय यादव पुत्र रामकृत यादव, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 19 वर्ष।

3. सत्यम पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

1. उ0नि0 रविकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 उदयभान यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 भरत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

4. आ0 अखिलेश कुमार वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

5. का0 जगतपति मिश्र, पीआरवी 3089, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

6. का0 आदेश मिश्र, पीआरवी 3089 (चालक), थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ