महाकारूणीक बुद्ध विहार बहुअरा में धूमधाम से मनाया गया बुद्ध महोत्सव।
(रिपोर्ट - दीनदयाल मौर्य/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बहुअरा में स्थित महाकारूणीक बुद्ध विहार में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बुद्ध महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि महामानव तथागत गौतम बुद्ध ने विश्व पटल पर अपने उपदेशों और ज्ञान की ज्योति फैलाए थे जिसे आज भी पूरा विश्व बड़े ही आदर्श के साथ मानता। आज पुरा विश्व कहता है कि हमें युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत सारे चीजों को और बौद्ध मठों व पर्वों को बदलकर अंधविश्वास और मनगढ़ंत रीति-रिवाजों लोगों के उपर थोप दिया गया। सनातन धर्म भी बुद्ध जी के उपदेश से लिया गया है l
जैसे कोई नदी जल पीने के लिए नहीं रोकती वैसे ही तथागत बुद्ध का धम्म है l
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार मौर्य व नेशनल बाल चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ लोकपति पटेल ने भी तथागत के धम्म पर प्रकाश डाले लोगों को संबोधित किए। इस दौरान
संस्थापक अरविंद कुमार मौर्य धम्म पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यक्ति के जीवन में बुद्ध के पंचशील चोरी, हत्या, पाप, व्यभिचार, चुगली व नशा से मुक्ति व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है l
समिति सदस्य दशरथ मौर्य, सुनील, विजय, चंद्रभान, अमलेश, सुभाष, विजय, जयगोबिंद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय मौर्य व महेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप में किया।



0 टिप्पणियाँ