नौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 38 जोडो ने दांपत्य सूत्र में बंधे।
(रिपोर्ट- मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)
आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद चंदौली के नौगढ़ विकास खण्ड परिसर में मा० विधायक चकिया श्री कैलाश खरवार जी द्वारा नव दाम्पत्य को सुखमय जीवन यापन करने हेतु आशीर्वाद देते हुवे उज्ज्वल भविष्य की कमाना की गई।
जिसमें विकास खण्ड-नौगढ़, में कल 38 जोड़ों ने दांपत्य जीवन सूत्र में बांधे जिसमें 36 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लेकर वैवाहिक सूत्र में बांधे तथा दो जोड़ों ने निकाह कुबूल किया आप को बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार द्वारा संचालित एक जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से फिजूलखर्ची को रोककर सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा दिया जाता है।
मुख्य विशेषताएं और लाभ-
वित्तीय सहायता: योजना के अंतर्गत कुल ₹1,000 00की राशि आवंटित की जाती है। इसमें से ₹60,000 कन्या के बैंक खाते में, ₹25,000 विवाह सामग्री के लिए और ₹15,000 आयोजन व्यय हेतु होते हैं।
सामाजिक समरसता: इसमें सभी धर्मों और जातियों के जोड़ों को उनके रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने का अवसर मिलता है।
पंजीकरण: इच्छुक परिवार स्थानीय निकाय, विकास खंड या समाज कल्याण विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता शर्तें-
कन्या की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और वर की 21 वर्ष होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय सीमा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के भीतर हो।
निराश्रित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
यह योजना न केवल गरीब परिवारों का बोझ कम करती है, बल्कि समाज में दहेज जैसी कुरीतियों के विरुद्ध एक सकारात्मक संदेश भी देती है। इस कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधीकारी नौगढ़ विकास सिंह, और एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ के द्वारा किया गया है इस मौके पर अतिथियों के रूप में उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्ल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, एडीओ कापरेटिव सुधीर कुमार, सहित ग्राम प्रधान गण, सफाई कर्मचारी गण, समूह कि महिलाएं सहित कई लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ