सोनभद्र-चंदौली बार्डर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दर्जनों घायल।

 सोनभद्र-चंदौली बार्डर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दर्जनों घायल। 



(रिपोर्ट - मदन मोहन/बृजेश कुमार सिंह/चंदौली/सोनभद्र)



उत्तर प्रदेश। 21 फरवरी 2026 के दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास जनपद चंदौली के नौगढ़ की तरफ से पिकअप वाहन और आटो मधुपुर की तरफ जा रही थी। इसी बीच चंदौली/नौगढ क्षेत्र के चोरमरवा पुलिया के पास तेज रफ्तार पिकअप जोरदार टक्कर के साथ सवारी के भरी आटो के ऊपर चढ़ गई। 



इस दर्दनाक सड़क हादसे में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दोनों जनपदों की एंबुलेंस। कुछ घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। स्थिति बिगड़ते देख कुछ लोगों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 



वहीं एक एंबुलेंस के जरिए मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन लोगों को ले जाया गया, जिनकी स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया।





 इस घटनाक्रम में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौगढ़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल तेरह लोगों को ले जाया गया। जिसमें अनीता 10 वर्ष पुत्री नरेश बटौवा, मुनाकी 45 वर्ष  बटौवा, प्यासी 18 वर्ष D/o फूलचंद  अमराभगवती , ऊषा 45  वर्ष पत्नी छोटू अमरा, बलवंती 60 वर्ष  जयमोहनी, अमली पत्नी मुन्ना 40 वर्ष जयमोहनी,  गिरजा पुत्र राम रक्षा 50 वर्ष डुमरिया, गुड्डी पत्नी बुल्लू 42 वर्ष जयमोहनी भुर्तिया, मीरा 40 वर्ष, रंजन 24 वर्ष चिकनी, लेकिन वहीं कुछ लोग अज्ञात रहे। मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुलाबी पत्नी राम लाल 40 वर्ष, सविता पत्नी श्रीपति  50 वर्ष, उषा पत्नी काली प्रसाद 50 वर्ष को भर्ती कराया गया। मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस चालक चंदन व ईएमटी जीगेश पाल सहित मौके पर पहुंची 102 के अनुसार सबकी स्थिति गंभीर होते देख आगे के लिए रेफर कर दिया गया। खबर लगने तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई गई।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ