थाना नौगढ़ क्षेत्र में कुएं में गिरने से दो मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम। सूनी हो गई मां की गोद।
(रिपोर्ट - मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)
चंदौली। 17 फरवरी 2026 को करीब दोपहर 1:00 थाना नौगढ़ क्षेत्र के गोलाबाद गांव के दो बच्चे हर्ष केसरी पुत्र रामेश्वर केसरी उम्र 9 साल और अंकुश यादव पुत्र सरोज यादव उम्र 8 वर्ष गांव के समीप मनवार बस्ती के कुएं में पानी पीने के दौरान कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई। आपको बता दें कि अपने घर से चार बच्चे खेलने के लिए समीप मनवार बस्ती में गए थे, चारों बच्चे पानी पीने के लिए कुएं के पास गए उनमें दो बच्चियों भी थी दोनों बड़े बच्चे कुएं में पानी पीने के इरादे से झुके और फिसल कर गिर गए, गिरने के उपरांत दोनों छोटी बच्चियों के चीखने चिल्लाने की आवाज पास के खेत में काम करने वाले ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचा और बच्चों को कुएं से निकलने का प्रयास किया उसमें गुलशन और जयप्रकाश शामिल रहे इतने में पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो गए। कुएं से बच्चों को निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घटना की जानकारी प्राप्त की। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तथा पुलिस प्रशासन पीएम रिपोर्ट की तैयारी में जुट गई तथा काफी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, उपस्थित हो गए । विशेष दुख की बात है अंकुश यादव अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है




0 टिप्पणियाँ