सड़क दुघर्टना में पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह सहित तीन लोगों की हुई मौत।
(रिपोर्ट - दीनदयाल मौर्य/बृजेश कुमार सिंह)
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत हिन्दूआरी चौकी के समीप रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे ट्रक की चपेट में आने से श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके भाई कमला सिंह व रिश्तेदार प्रेम मौर्य जी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में वे लोग किसी निमंत्रण से घर वापस हो रहे थे लेकिन हिन्दूआरी के पास एक ट्रक अचानक इन लोगों को रौंदते हुए निकल गई। मौके पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया। वहीं इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया।


0 टिप्पणियाँ