संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं।

संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं। 



(रिपोर्ट- मदन मोहन/चकिया/चंदौली)



चंदौली। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस चकिया तहसील में जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस संपूर्ण समाधान दिवस में  60 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 05 का हुआ निस्तारण,05 प्रकरणों में टीम भेजकर मौके पर जांच करने कर निस्तार के दिए निर्देश तथा शेष को संबंधित अधिकारियों को मामलों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

तहसील सभागार में  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छुछाड़ गांव की सपना ने रास्ते के विवाद को लेकर परिवार वालों को परेशान करने और उसके भाई विक्की के साथ मारपीट करने के और विपक्ष पुलिस प्रशासन से मिलकर थाने पर भी विक्की को मारने पीटने के मामले में ज्ञापन दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शहाबगंज विकास खंड के ढ़ुन्नू गांव निवासी सुनील कुमार पांडे ने ग्राम प्रधान राजेश यादव पर सिंचाई विभाग के माइनर पर आवाज तरीके से पक्का निर्माण कार्य कराने की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल गठित टीम को मौके पर जाकर जांच कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करने के शक्त निर्देश दिए गए साथ ही नौगढ़ से  आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में धांधली किए जाने के संबंध में भी आवेदन दिए गए आवेदन के सापेक्ष संबंधित अधिकारी को पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कड़े निर्देश दिए । और राजस्व विभाग की जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग को टीम बनाकर जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

तदोपरान्त  जिलाधिकारी द्वारा तहसील के भूलेख अनुभाग एवं अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया इसमें उन्होंने फाइलों को सही से रख रखाव करने तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया तथा  जनता को किसी कार्य के लिए बार बार बेवजह परेशान न करे अगर उनकी समस्या आप संबंधित नहीं है तो उनके समस्या से संबंधित की जानकारी देते हुवे उनकी मदद करे।

इस दौरान  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वाई के राय, डीडीओ डॉ सपना अवस्थी, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव,सीओ रघुराज,नायब तहसीलदार आशुतोष राय, सहित अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ