नौगढ़ का लाल ने बिहार राज्य के राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता।

 नौगढ़ का लाल ने  बिहार राज्य के राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता।



(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली) 



     राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बिहार में  शिवहर को 43 रन से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा



     बिहार सरकार के विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय पॉलिटेक्निक, कैमूर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक, शिवहर को 43 रन से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना में खेला गया।

           टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए। टीम की ओर से योगेन्द्र कुमार ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम कैमूर के गेंदबाजों की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 47 रन पर सिमट गई। कैमूर के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा बना दिया। 

       आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में   योगेन्द्र कुमार निवासी सेमराकुसही ब्लॉक नौगढ़ जनपद चंदौली के ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव के पुत्र हैं।  जो इस प्रतियोगिता को मुकाम तक पहुंचने में काफी योगदान दिए।

        मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभाग के अपर सचिव सह निदेशक  विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए।

         संस्थान के प्रभारी प्राचार्य  अभय शंकर यादव ने टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संस्थान एवं जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

        इस ऐतिहासिक विजय के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कैमूर ने राज्य स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ