जनसंपर्क में जुटे भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अधिवक्ता राम जियावन सिंह यादव: दुख-सुख में दे रहे साथ, मिल रहा भारी जनसमर्थन

 जनसंपर्क में जुटे भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अधिवक्ता राम जियावन सिंह यादव: दुख-सुख में दे रहे साथ, मिल रहा भारी जनसमर्थन



(रिपोर्ट- मदन मोहन नौगढ़ चंदौली। )



चंदौली। नौगढ़ जनपद चंदौली सेक्टर नंबर 2 से भावी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सोनभद्र के पूर्व डीजीसी क्रिमिनल श्री राम जियावन सिंह यादव क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और जनता से सीधा संवाद बना रहे हैं। 25 सितंबर को उन्होंने अपने साथियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों का हाल-चाल जाना।

भ्रमण के क्रम में अधिवक्ता राम जियावन सिंह यादव सर्वप्रथम ग्राम रामगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्री रामसजीवन यादव जी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात वे धनकुवारी होते हुए ग्राम मंगरही पहुंचे, जहां शिव मंदिर पर आयोजित हरि कीर्तन के समापन अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर जन-समस्याओं को सुनना और हर सुख-दुख की घड़ी में सहयोग करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है। पूर्व डीजीसी क्रिमिनल के रूप में अपने विधिक अनुभव और सामाजिक सक्रियता के कारण उन्हें जन-जन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उनसे जुड़ रहे हैं और उनके जनसंपर्क अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ