भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

 भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला  स्तरीय बैठक हुई संपन्न।



(रिपोर्ट - मदन मोहन/चंदौली) 



चंदौली। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रामचंद्र राम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई थी इस बैठक का मूल उद्देश्य आगामी 25 फरवरी को जोन नं० 5 की विशाल रैली को सफल बनाने  के संबंध में बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में ।

मुख्य अतिथि वाराणसी मण्डल के मण्डल उपाध्यक्ष मा0 शतुध्न भारती कीउपस्थिति रही

बता दें कि दिनांक 07 - फरवरी - 2026 को भीम आर्मी व भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी ( कां० )की एक आवश्य बैठक हुई जिसमें 25 फरवरी को भीम  आर्मी व आजाद समाज पार्टी आयोजित की म महारैली  को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार हुई जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे ।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चन्दौली के प्रत्येक विकास खण्ड से कम से कम 1 -1 बस के द्वारा लोग महा रैली में शिरकत करेंगे । यह रैली ऐतिहासिक होगी । प्रत्येक साथी अपनी एक एक दिन की पारिश्रमिक देकर तथा एक एक दिन का बहुमुल्य समय देकर इस बहुजन समाज के हित के लिए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे । अब किसी प्रकार का जुल्म नहीं सहेंगे । उपस्थित लोगों के उत्साहित नजर आए कि पूरा बहुजन समाज भीम आर्मी के साथ खड़ा है ।

सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बहुजन समाज के साथ हो रहे अन्याय को वर्दास्त न करने व कुछ देश की सरकार द्वारा भेद भाव को समझाते हुए कई घटनाओं को बताया ।जिससे बहुजन समाज की छति देखते हुए लोगो का एक एक रोएं संगठन को समर्पित हो गए ।

 जिला अध्यक्ष रामचन्र राम ने कहा कि जब संगठन के साथ लोग तन मन धन से साथ नहीं देंगे तब तक समाज संगठित नहीं होगा नहीं अपना हक अधिकार पा सकेगा ।

संचालन  सिद्धार्थ प्राण बाहु ने किया । इस मौके पर  जिलाध्यक्ष मा 0 अरविन्द कुमार जी, डा नन्दलाल जी , तत्वदर्शी सम्यक महराज जी , संघर्ष सूर्यवंशी जी,शनि जी , बजरंगी प्रसाद जी , चन्द्रभास्कर जी सहित जिले की तमाम हस्तियाँ मौजूद सी साथ हीभीम आर्मी के समस्त पदाधिकारी गण सहित जिले की तमाम हस्तियां मौजूद होकर समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर गहन मन्थन किए !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ