श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज मधुपुर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।

श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज मधुपुर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत। 



(रिपोर्ट - अवनीश कुमार/बृजेश कुमार सिंह/मधुपुर/सोनभद्र)



सोनभद्र। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत जनपद सोनभद्र में की गई। इस दौरान जनपद के करमा ब्लाक अंतर्गत श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज में बूथ लगाकर स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों के मौजूदगी में लगभग 550 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाई गई। गौरतलब है कि उपस्थित मेडिकल टीम के सामने यह दवा खिलाई गई,  जिसमें मुख्य रूप से तीन तरह की दवाई शामिल रही।  पहला एल्बेंडाजोल, दूसरा डीईसी और तीसरा आइवरमेक्टिन। इन दवाओं को बच्चों की उम्र एवं लंबाई के अनुसार खिलाई गई।  कार्यक्रम की शुभारंभ डीजीएम-एनएचएम राज्य स्तरीय टीम व एसीएमओ,  अधीक्षक, पीसीआई के प्रतिनिधि सहित तमाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज मधुपुर की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूजा राय सहित कालेज के समस्त अध्यापक बंधु व विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ