सोनभद्र के लोहरा में चलती टेलर में पीछे से कार ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे।

सोनभद्र के लोहरा में चलती टेलर में पीछे से कार ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे। 



(रिपोर्ट - नेहा सिंह/धर्मेन्द्र कुमार सिंह)



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा (पावरहाउस) के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर रावर्ट्सगंज की तरफ जा रही टेलर गाड़ी में एक कार पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गौरतलब है कि किशन सिंह पुत्र जीतबहादुर निवासी रेनूकोट (उम्र लगभग 28 वर्ष) वाराणसी की तरफ से कार चलाकर रावर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे, इसी बीच लोहरा पावरहाउस के पास आगे चल रही टेलर गाड़ी का चालक अचानक ब्रेक लगा दिया और जब तक चार चालक ब्रेक लगाकर कंट्रोल करता तब तक टेलर में पीछे से घुस गए। हालांकि कार का एयरबैग खुल गया लेकिन फिर भी कार चालक का सीर आगे सीसे में टकरा गया जिससे सीर में गहरी खरोंच आ गई।



 हालांकि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर तत्काल कार चालक को बाहर निकाले और सुकृत चौकी पर सूचना दिए। सूचना के बाद तुरंत सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हाइवे के किनारे लगवाई और नजदीक में ही स्थित एक अस्पताल में दुर्घटनाग्रस्त कार चालक का प्राथमिक उपचार करवाई। पुलिस के द्वारा घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी गई। खबर लगने तक कार चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ