पकी फसल के बीच लटका पड़ा है ट्रांसफार्मर, बड़ी घटना की आशंका।

 पकी फसल के बीच लटका पड़ा है ट्रांसफार्मर, बड़ी घटना की आशंका। 



सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत सुकृत पावरहाउस 33/11 उपकेंद्र अन्तर्गत मधुपुर फीटर पर स्थित परही गांव में लगा एक सौ केबीए ट्रांसफार्मर  इस कदर लटका हुआ है कि मानो ओ कभी भी खंभा सहित धाराशाही  हो जाएगा। सबसे खतरे की बात यह है कि पके गेहूं की फसल के बीच यह गिरता हुआ ट्रांसफार्मर है और यदि अचानक थोड़ी भी चिंगारी नीचे गीरती है तो सैकड़ों किसानों के खेत आग की चपेट में आ सकता लेकिन संबंधित विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है लेकिन ठेकेदार की हीला-हवाली के कारण अभी भी काम करने को लेकर टाल-मटोल किया जा रहा है। खबर के माध्यम से उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि समय रहते इस ट्रांसफार्मर और सुरक्षित किया जाए नहीं तो किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सीधे ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ