सुकृत चौकी प्रभारी रहे रविकांत मिश्र के स्थानांतरण पर की गई भावभीनी विदाई।
(रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सिंह/अवनीश कुमार मोदनवाल/मधुपुर/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा के स्थानांतरण पर क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी साथ ही में रविकांत मिश्र को म्योरपुर थाना अध्यक्ष बनाए जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां भी दी गई। इस दौरान क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान तथा समस्त सुकृत चौकी की टीम उपस्थिति रही। आपको बताते चलें की रविकांत मिश्र अपने कार्यकाल में बहुत ही निष्ठा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर लोगों के बीच में रहकर पुलिसिंग किए। इसलिए भी इन्हें थाना अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बहुत-बहुत बधाइयां दी गई।














0 टिप्पणियाँ