एंटी-करप्शन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदाकर्मी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

 एंटी-करप्शन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदाकर्मी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। 



(रिपोर्ट - एडीटर इन चीफ बृजेश कुमार सिंह/बलवंत सिंह)



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत रोडवेज परिसर से एंटी-करप्शन की टीम ने सीएमओ आफिस सोनभद्र के एक संविदाकर्मी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर की टीम द्वारा आरोपी चंचल यादव संविदा कर्मी  सीएमओ कार्यालय जनपद सोनभद्र को 50000 रुपए लेते हुए बाबत शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला  निवासी पीली कोठी मिर्जापुर कोतवाली देहात मिर्जापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए  आज 18 मार्च 2026 को दोपहर 01:35 बजे रावर्टसगंज के रोडवेज परिसर में स्थित मंदिर के पास से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उक्त संदर्भ में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।  बताते चलें कि इस दौरान एंटी करप्शन टीम की तरफ से निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ट्रैप टीम प्रभारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर निरीक्षक कृष्ण अवतार सिंह निरीक्षक भीम शंकर मिश्र पुनीत कुमार सिंह मुकेश सिंह यादव अमितेश कुमार सिंह सुधीर कुमार आरक्षित राजकुमार यादव तथा प्रशांत सिंह के द्वारा रिश्वत लेते हुए चंचल यादव को पकड़ा गया। आपको बताते चलें कि सालों से चंचल यादव विवादों के घेरे में रहा है लेकिन एविडेंस न होने के कारण बार बार बच जा रहा था लेकिन इस बार एंटी-करप्शन की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा लिए। वहीं सूत्रों की मानें तो इस मामले में अभी कई बड़े नाम के खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ