घोरावल विधायक ने बट्ट व लोहरा में करोड़ों की लागत से बनने वाले तीन सड़कों का किए शिलान्यास।
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा व बट में आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को विधानसभा घोरावल के वर्तमान विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य के द्वारा वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग से लगे कुल तीन सड़कों का शिलान्यास किए, जिसमें एक रोड लोहरा में तथा दो रोड ग्राम सभा बटृ में बनना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोरावल विधायक ने तीनों सड़कों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इस दौरान विधानसभा घोरावल के वर्तमान विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष- विजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गंगेश्वर सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विकास विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, लोहरा शक्ति केंद्र संयोजक संतोष मौर्य, बट शक्ति केंद्र संयोजक अमित चौहान सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ कबीर, संजय मौर्य, कमलेश कुमार मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एडवोकेट चन्द्र प्रकाश सिंह व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही।


0 टिप्पणियाँ