आंधी के बाद चंदौली डीएम ने क्या किया ?

 आंधी तूफान से हुए नुकसान को 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में मुआवजा की राशि पहुंचे --DM



(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)

 


चंदौली।    आंधी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जनपद चंदौली के सुदूर इलाके नौगढ़ में स्वयं जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने डोर टू डोर किया निरीक्षण इस दौरान जमशोती, जयमोहनी, मझगावा, तिवारीपुर, तेंदुआ  सहित अन्य गांव का स्थलीय भ्रमण कर पीड़ित लोगों से बातचीत की ।आंधी से हुए नुकसान (फसलों, घरों, बिजली, पेड़ो, मकानों और जानमाल की क्षति) का आकलन करने के लिए अधिकारियों संग जिलाधिकारी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ गांव में पहुंचकर जिन-जिन परिवार का आपदा से नुकसान हुआ है उसका आकलन कराया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि पीड़ित के खाते में पहुंच जानी चाहिए। गांव में आवास टैंकर से पानी की उपलब्धता एवं विकास कार्यों का भी ग्रामीणों से हाल जाना।




 जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि प्राकृतिक दैविक आपदा है जिन-जिन लोगों का आंधी तूफान से जो भी नुकसान हुआ है लेखपाल एवं उप जिलाधिकारी को सूचना करें उनके खाते में तत्काल मुआवजा की राशि प्रेषित की जाएगी अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान में जल जीवन मिशन के द्वारा कार्यों का भी निरीक्षण किया गया अति शीघ्र कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी  आर जगत साईं,उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ,तहसीलदार राहुल सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ