तेज आंधी का कहर, सैकड़ों बिजली के खंभे टूटे। विद्युत आपूर्ति ठप्प।

तेज आंधी का कहर, सैकड़ों बिजली के खंभे टूटे। विद्युत आपूर्ति ठप्प। 



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)




सोनभद्र। जनपद में बुद्धवार 13 मई 2026  की देर शाम तेज आंधी का कर देखने को मिला। इस भयंकर आंधी में लगभग सैकड़ों बिजली के खंभे  टूट कर धाराशाही हो गए, वहीं सैकड़ो पेड़ तथा टहनियां टूटकर बिजली के तारों को तोड़ दिए। वहीं सुकृत पावरहाउस 33/11 उपकेंद्र के जेई सुमित श्रीवास्तव ने मिडिया में जानकारी साझा करते हुए लोगों को सूचित किए कि सुकृत पावरहाउस अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप्प हो चुकी है, समस्त उपभोक्ता धैर्य रखें। जल्द ही आपूर्ति बहाल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग सैकड़ो बिजली के खंभे टूटकर गिर चुकें हैं जिन्हें बनवाने में थोड़ा समय लगेगा, ऐसी विपरीत परिस्थितियों में सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि यदि आप कोई तार या खंभा टूटा हुआ देखें या कोई फाल्ट देखें तो अपने नजदीकी लाइनमैन अथवा पावरहाउस को सूचित करें तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने में अपना सहयोग प्रदान करें। समस्त लाइनमैन विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं, तथा अन्य सभी विद्युतकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ