नशे में धूत बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही समुहसखी को मारी टक्कर।

 नशे में धूत बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही समुहसखी को मारी टक्कर। 



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में नौगढ़ मार्ग पर नशे में धूत बाइक सवार युवक ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर। गौरतलब है कि गीता मौर्या निवासी मधुपुर जो की राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह में समूहसखी के पद पर कार्यरत हैं और रोज की तरह ट्यूटी से ओ मधुपुर  बाजार की तरफ से घर जा रही थी, इसी दौरान नौगढ़ की तरफ जा रहे नशे में धूत एक बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला समुहसखी  गंभीर रूप से घायल हो गई।




 वहीं बाइक सवार युवक को हल्की चोटें आई। घटना के तुरंत बाद पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी सुकृत को सुचित किया गया तथा एंबुलेंस को बुलाया गया। हालांकि एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची तब पीआरबी डायल 112 की गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना पर पहुंची सुकृत पुलिस अग्रीम  कार्रवाई में जुट गई। वहीं घायल महिला समुहसखी का नाम गीता मौर्या निवासी मधुपुर बताया गया तथा दूसरी तरफ जो युवक नशे में धूत था ओ अपना नाम संजय निवासी हिनौत घाट बताया। स्थानीय पुलिस  प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई में जुट गई।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ