तेज आंधी-तूफान व ओलावृष्टि के लिए डीएम सोनभद्र द्वारा आरेंज अलर्ट जारी।
https://x.com/i/status/2059875862158467265
सोनभद्र। तेज आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ जी के द्वारा जनपदवासियों से विशेष अपील किया गया है। गौरतलब है कि डीएम सोनभद्र के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद सोनभद्र में दिनांक 29 से 30 मई के दौरान तेज आंधी–तूफान, ओलावृष्टि व आकाशीय विद्युत गिरने की संभावना है जिसके दृष्टिगत जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अतः आप सभी सावधान रहें सुरक्षित रहें।




0 टिप्पणियाँ