मधुपुर-नौगढ मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल।
* मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल।
* सांसद छोटेलाल खरवार भी पहुंचे मौके पर।
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/मदन मोहन/सोनभद्र/चंदौली)
चंदौली। मधुपुर नौगढ़ रोड पर सोनभद्र चंदौली बार्डर के समीप अनियंत्रित पिक अप ने बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक के समीप खड़ी महिला एवं उसकी पुत्री घायल हो गयी वही ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गयी एवं दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए, मधुपुर की जरलहवा बस्ती के समीप नौगढ़ रोड पर विजय निवासी लोहरा थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज सोनभद्र अपनी पत्नी ममता(25)पुत्री मिठ्ठी(4)को खड़ा कर पानी लेने बगल में गुमटी में गया उसी समय पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमे ममता एवं उसकी पुत्री घायल हो गयी, जिन्हें मधुपुर सी एच सी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बाइक में टक्कर के बाद आगे ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप की जोरदार टक्कर हुई जिसमें नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नग्गू राम (60)पुत्र चेखरी एवं रामलखन(60)पुत्र स्व बसन्तू, ट्राली में दब गये और मौके पर मौत हो गयी, साथ में सवार विजय एवं मटरू मामूली रूप से जख्मी हुये सभी मधुपुर की झपरी बस्ती खपरैल लेने आये थे, खपरैल ट्राली पर लाद कर उसी पर सवार हो कर डुमरिया के लिये निकले मधुपुर की सीमा पार करते ही यह दुर्घटना हुई, घटना के तुरंत बाद प्राप्त जानकारी के आधार पर सोनभद्र और चंदौली दोनों जनपदों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई में जुट गई। । मौके पर पहुंचीं नौगढ़ चंदौली पुलिस ने घायलों को नौगढ़ अस्पताल भेजने के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं मौके पर क्षेत्र के वर्तमान सांसद छोटेलाल खरवार भी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत कर क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किए कि जल्द ही यहां पर ब्रेकर बनवा दिया जाएगा, जिससे दुर्घटना होने संभावना कम हो जाएगी।





0 टिप्पणियाँ