विद्युत आपूर्ति बदहाल से परेशान ग्रामीणों ने लगाई उच्च अधिकारियों से गुहार।

 विद्युत आपूर्ति बदहाल से परेशान ग्रामीणों ने लगाई उच्च अधिकारियों से गुहार। 





(रिपोर्ट - दीनदयाल मौर्य/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा बटृ गांव में वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग के पास पूरा बस्ती पिछले पंद्रह दिनों से बिजली के बदहाल दौर से गुजर रहा है। गौरतलब है कि सोनभद्र के सुकृत पावरहाउस अन्तर्गत ग्राम सभा बटृ में लोगों की सूचना पर क्षेत्रीय लाइनमैनों के द्वारा अस्थाई रूप से समस्या का निस्तारण करने का प्रयास पिछले 15 दिनों से किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई स्थाई निराकरण नहीं निकाला जा सका है। इस सोमवार 25 मई 2026 को बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को लिखित पत्र सौंपकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग आधे माह से हम लोग परेशान हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की मदद के आगे नहीं आया। 

वहीं नेशनल हल्लाबोल न्यूज की खबर को उर्जा मंत्री एके शर्मा व यूपी पीसीएल ने संज्ञान में लेकर सोनभद्र के आला अधिकारियों को समस्या का तत्काल निस्तारण के लिए आदेशित कर दिए। अब देखना यह है कि सोनभद्र विद्युत विभाग इसे कितना गंभीरता से लेता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ