सोनभद्र में सिपाही ने किया सराहनीय कार्य, क्षेत्र में चर्चा का विषय।

 सोनभद्र में सिपाही ने किया सराहनीय कार्य, क्षेत्र में चर्चा का विषय। 



(रिपोर्ट- एडीटर इन चीफ बृजेश कुमार सिंह)




सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही द्वारा किया काम क्षेत्र में प्रशंसा का विषय बना हुआ है। दरअसल हर रोज कि तरह  कस्बा मधुपुर में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह व कांस्टेबल सुनील को रात्रि गस्त के दौरान एक व्यक्ति एकांत में सोया हुआ दिखा, पुछताछ के बाद पता चला कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में सम्मिलित होने आए परीक्षार्थी धीरज (निवासी प्रयागराज) जगह न मिलने पर एक दुकान के पास अकेले लेटे हुए हैं। जिनसे बातचीत कर किरण वाटिका मधुपुर  के मालिक से समन्वय स्थापित कर सुरक्षित रात्रि विश्राम हेतु पहुंचाया गया। इस पूरे प्रकरण के बाद क्षेत्र में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह व कांस्टेबल सुनील कुमार की खूब प्रशंसा हो रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ