दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चौकी प्रभारी ने खुद संभाली कमान।

 दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चौकी प्रभारी ने खुद संभाली कमान। 



सुकृत व मधुपुर सहित समस्त पूजा पंडालों का निरीक्षण, रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा। 



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/राकेश कुमार)



सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह तथा एसआई रामआसरे यादव ने स्वयं कमान संभाल रखी है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।




चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह एवं एसआई रामआसरे यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के अलग-अलग पूजा पंडालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान पूजा पंडालों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर सकें।



पुलिस प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ी हुई है। रात्रि गश्त और पूजा पंडालों के निरीक्षण के माध्यम से पुलिस शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ